बिल्ली एक बुद्धिमान जानवर है यह पलक झपकते ही अपने शिकार को पकड़ लेती है। यह कई रंगों में पाई जाती है जैसे सफेद, काली, भूरी और रंग बिरंगी। रात के समय बिल्ली की आंखें तेज रोशनी की तरह चमकती रहती हैं अर्थात यह अंधेरे में भी अच्छी तरह से देख सकती हैं। बिल्ली के पंजे बड़े ही तेज होते हैं जिससे ये अपने शिकार को पकड़ती है।
बिल्ली एक सर्वाहारी जानवर है जो दूध , मांस , मछली रोटी इत्यादि खाती है किंतु बिल्ली का मुख्य आहार चूहा होता है। बिल्ली अपने दिन का ज्यादातर समय सोने में ही बिता देती है यह दिन में लगभग 8 से 10 घंटे तक सोती रहती है यह जानवर संसार के लगभग सभी देशों में पाया जाता है किंतु पश्चिमी देशों में बिल्ली को सबसे ज्यादा पालतू जानवर के रूप में रखा जाता है।
जीवनकाल - बिल्ली का जीवन का लगभग 10 वर्ष से लेकर 15 वर्षों तक होता है एक बिल्ली एक बार में 3 से लेकर 6 बच्चों को जन्म देती है।
Essay on Cat in Hindi
________________________________________
बिल्ली म्याऊं म्याऊं करने वाला एक छोटा सा चंचल स्वभाव का जानवर होता है। बिल्ली बाघ प्रजाति की सबसे छोटी नस्ल है। चूहा बिल्ली का मुख्य आहार होता है जिस घर में बिल्ली रहती है उस घर में चूहे नहीं रह पाते क्योंकि वह उन्हें पकड़कर चट कर जाती है।
बिल्ली अपने दिन का ज्यादातर समय आराम करने में ही बिता देती है इसका शरीर इतना लचीला होता है कि यदि यह किसी ऊंची इमारत से भी छलांग लगा दे तो इसे कभी चोट नहीं लगती। उत्तरी अमेरिका में तो बिल्ली को पालतू पशु के रूप में रखा जाता है।
बिल्ली की शरीर की संरचना -
बिल्ली के पूरे शरीर पर छोटे-छोटे रेशमी बाल होते हैं, इसकी मांसपेशियां बहुत ज्यादा लचीली होती है जिस वजह से इसे कभी चोट भी नहीं लगती। यह एक चौपाया जानवर होता है जिसके पंजे बड़े ही नुकीले होते हैं।
बिल्ली के पैर नीचे की तरफ गद्देदार होते हैं इसलिए जब जे शिकार करने निकलती है तो इसके पैरों की आवाज सुनाई नहीं देती।
बिल्ली की आंखें चमकीली होती है जिसकी मदद से यह अंधेरे में भी आसानी से देख सकती है इसकी आंखों का रंग भूरा नीला होता है।
बिल्ली के सूंघने की क्षमता काफी अधिक होती है अपने शिकार को दूर से ही सूंघ लेती है इसके अलावा इसके सुनने की शक्ति भी काफी तीव्र होती है हल्की सी आहट भी से सुनाई दे देती है। इसकी एक लंबी पूछ भी होती है जिसकी मदद से यह खुद को बैलेंस बनाए रखती है।
एक सामान्य बिल्ली के मुंह में 30 दांत होते हैं जबकि एक बिल्ली के बच्चे के मुंह में 26 दांत होते हैं। इस नन्ही जानवर का वजन 5 किलोग्राम से लेकर 8 किलोग्राम तक होता है जन्म के समय बिल्ली के बच्चे को दिखाई नहीं देता किंतु धीरे-धीरे इन्हें दिखाई देने लगता है।
बिल्ली का स्वभाव -
- बिल्ली शांत स्वभाव का जानवर होता है किंतु जंगली बिल्लियों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल प्रकार का होता है।
- बिल्ली को सुस्ताना अधिक पसंद होता है जिस कारण वह दिन भर सोती रहती है।
बिल्ली की प्रजातियां -
संसार भर में बिल्ली की 30 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है तेंदुआ , शेर , बाघ बिल्ली की प्रजातियों में से ही आते हैं।
बिल्ली से संबंधित रोचक तथ्य
10 Lines essay on Cat in Hindi for all classes students
_____________________________
- बीस करोड़ से भी ज्यादा दुनिया भर में बिल्लियां पाई जाती हैं।
- बिल्ली की खाल का प्रयोग कोट आदि बनाने के लिए किया जाता है।
- बिल्ली की कुत्ते से भी ज्यादा सुनने की क्षमता होती है।
- बिल्ली के दौड़ने की क्षमता 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होती है।
- पुराने समय में लोग बिल्लियों की पूजा किया करते थे इनमें से मिस्र के लोग सबसे ज्यादा करते थे।
- एक बिल्ली 15 फीट से भी ज़्यादा छलांग लगा सकती है।
- बिल्ली अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए म्याऊं की आवाज निकालने लगती है।
- मानव के फिंगरप्रिंट की तरह ही बिल्ली के नाक पर भी अलग अलग पहचान चिन्ह होते हैं।
- बिल्लियों से संबंधित अलग-अलग देशों में कई तरह के भ्रम भी हैं भारत में यदि जाते वक्त बिल्ली रास्ता काट जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता । जबकि जापान देश में बिल्लियों को शुभ माना जाता है।
- बिल्लियों की प्रजातियों में से सबसे ज्यादा प्रजातियां जंगली होती है। इसके अलावा इनकी ज्यादातर प्रजातियां छोटी कद काठी वाली होती है।
- ज्यादातर बिल्लियों की पलकें नहीं होती।
- जब बिल्ली का जन्म होता है तब उस वक्त उसकी आंखें नीली होती है किंतु समय के साथ-साथ इनका रंग बदलता रहता है।
- बिल्ली एक ऐसा जानवर है जो अपने शरीर के आकार से 5 गुना अधिक दूरी तक छलांग लगा सकती है।
- एक बिल्ली का गर्भकाल समय 58 दिनों से लेकर 67 दिनों तक होता है।
Essay on Cat in Hindi
बिल्ली एक नन्हा सा पालतू जानवर है। इसके चार पैर और तेज़ और नुकीले पंजे होते हैं जिससे यह अपने शिकार पर पकड़ मजबूत बनाते हैं। बिल्ली बाघ प्रजाति का सबसे छोटा जानवर है। बिल्ली बहुत सारे रंगों में पायी जाती है जैसे सफेद, भूरी और काली बिल्ली। ये रात के वक्त भी बड़ी आसानी से देख सकती है। बिल्ली का मुख्य आहार चूहा होता है और इन्हें दूध पीना भी बहुत पसंद होता है।बिल्ली अपनी पूंछ की लम्बाई से 7 गुना ज्यादा कूद सकती है। इन का जीवनकाल 13 से 15 वर्षों तक होता है जबकि जंगल में रहने वाली बिल्ली पांच -छे वर्ष तक ही जी पाती है। Cat का शरीर बहुत ज्यादा लचीला होता है अगर यह किसी उंची जगह से भी गिर जाए तो इन्हें चोट नहीं लगती।
संसारभर में बिल्ली की बहुत सारी प्रजातियां पायी जाती हैं जो खान -पीन , अपने रंग और स्वभाव के मामले में एक दुसरे से अलग हैं। इन्हें आराम करना बहुत पसंद होता है यह दिनभर 6 से 8 घंटे सोती रहती हैं। इनके सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है जिससे यह अपने शिकार को दूर से भी आसानी से सूंघ लेती है।
एक व्यस्क बिल्ली का वजन 4 से लेकर 6 किलोग्राम तक होता है । इसका का गर्भकाल समय 64 से 67 दिनों का होता है और गर्भकाल के बाद बिल्ली 4 से लेकर 7 बच्चों को जन्म देती है जन्म के समय बच्चे अंधे होते हैं और इनकी आँखों का रंग नीला होता है किन्तु कुछ महीनों के बाद यह बदल जाता है। बच्चों के दांत बेहद नुकीले होते हैं।
यह भी पढ़ें -
0 comments: