10 Lines on Holi in Hindi
- होली का त्योहार हर वर्ष मार्च महीने में आता है।
- यह भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
- होली का त्योहार फाल्गुन मॉस की पुर्णिमा को मनाया जाता है।
- होली रंगों से भरा मस्ती भरा त्यौहार है इस दिन लोग अपने सभी गिले सिक्वे भूलकर एक दूसरे को प्यार से रंग लगाते हैं।
- यह त्योहार हमें एकता एवं भाईचारे में रहने का संदेश देता है।
- कुछ लोग इस दिन नशा कर इस त्योहार की परंपरा को तोड़ते हैं। जो बिल्कुल गलत है
- होली से एक दिन पहले होलिका का दिन होता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है।
- हिरण्यकश्यप नाम का एक दैत्य था जिसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था किन्तु यह उसके पिता को स्वीकार नहीं था वह चाहता था के उसका पुत्र उसको ही भगवान माने।
- जब प्रहलाद नहीं माना तो हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी जिसे आग में न जलने का वरदान प्राप्त था जैसे ही वह प्रह्लाद को आग में लेकर बैठी प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ जबकि होलिका आग में जलकर भस्म हो गयी।
- होलिका से अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है।
0 comments: