Short essay on birds in Hindi | पक्षी पर निबंध
- पक्षी आसमान में उड़ने वाले प्राणी होते हैं।
- पक्षियों के पंख इन्हे उड़ने में मदद करते हैं यह हल्के तथा रंग -बिरंगे होते हैं।
- कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जो आकाश में बहुत ऊंचा उड़ लेते हैं किन्तु कुछ ऐसे भी होते हैं जो आकाश में कुछ ही दूरी पर उड़ते हैं।
- संसारभर में पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियां पायी जाती हैं।
- लगभग सभी प्रकार के पक्षी अंडे देते हैं कुछ छोटे तो कुछ पक्षी बड़े अंडे देते हैं।
- पक्षी पेड़ों पर अपना घौंसला बनाकर रहते हैं।
- कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जिन्हे पालतू बनाया जा सकता है जैसे तोता , मुर्गा , कबूतर आदि।
- बाज पक्षी को पक्षियों का राजा कहा जाता है। क्योंकि इनकी नज़र बहुत तेज होती है और यह पलक झपकते ही शिकार कर लेता है।
- पक्षी शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के होते हैं जैसे कौआ , बाज आदि मांस और रोटी दोनों खाते हैं।
10. ज्यादातर पक्षियों का मुख्या आहार अनाज , दाना , फल आदि होता है।
11.कुछ ऐसे पक्षी हैं जो जल में रहते हैं जैसे बगुला , हंस , सारस और पेंगुइन आदि।
12. जलीय पक्षी पानी में रहकर छोटे - मोटे कीड़े मकौड़े और मछलियां खाकर अपना पेट भरते हैं।
13.शुतुरमुर्ग धरती पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा पक्षी है।
14.शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी भी है जो उड़ नहीं सकता और इसका अंडा भी बाकी पक्षियों के अण्डों से काफी बड़ा होता है।
15.मोर एक ऐसा पक्षी है बारिश में नृत्य करता है और इसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी होने गौरव भी हासिल है।
16. मोर के पंख रंग -बिरंगे होते हैं।
17. लगातार हो रहे पर्यावरण में बदलाव और अवैध शिकार की वजय से पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियां अलोप चुकी हैं और कुछ प्रजातियां खत्म होने की कगार पर पहुँच चुकी हैं।


0 comments: