Short Essay on Importance of Trees in Hindi : पेड़ों की महत्ता पर निबंध
Tree Plantation Essay
आज के आधुनिक युग में भी मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधों की एहमियत बहुत ज्यादा है। अनेक उद्द्योग इन पर ही निर्भर हैं जैसे कागज उद्द्योग , फर्नीचर उद्द्योग , औषधि उद्योग इसके इलावा इंधन , गोंद , कागज आदि अनेक बहुत सारी वस्तुएं पेड़ -पौधों पर ही निर्भर हैं। इतना ही नहीं बारिश का आधार और जीवनदायी हवा हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती है।
आज के बदलते माहौल ने पेड़ -पौधों की हालत दयनीय बना दी है। लोग बड़ी संख्या में पेड़ों को काटकर गगन चुम्बिय इमारतें बना रहे हैं। जिससे जंगल और पेड़ों की हरियाली खत्म होती जा रही है। इसीलिए मानव को यह बात जरूर जान लेनी चाहिए के पेड़ -पौधे उसके लिए संजीवनी बूटी के सामान हैं इनके बिना उसका जीवन अधूरा है। इसीलिए हमें पेड़ों की कटाई पर रोक लगानी होगी हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा जिससे धरती की हरियाली को बचाया जा सके और हमें शुद्ध हवा मिलती रहे।
वन महोत्सव पर निबंध
0 comments: