शेर पर निबंध :Short essay on Lion in Hindi
शेर को जंगल का राजा माना जाता है यह चीता, तेंदुआ जैसे जानवरों से खतरनाक और विशाल जानवर है एक शेर की उम्र 20 वर्ष तक की होती है और इस का वजन 200-250 किलोग्राम तक होता है जबकि शेरनी का वजन 140-180 किलोग्राम तक होता है।
लगभग 6 किलोमीटर तक शेर की दहाड़ को सुना जा सकता है। शेरों की दो प्रजातियां होती हैं एशियाई शेर और अफ्रीकन शेर। अफ्रीकन शेर एशियाई शेरों से ज्यादा बलवान और लम्बे होते हैं।
शेर ज्यादातर झुण्ड में रहना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी के शेर एक दिन में 50 बार तक सहवास कर सकते हैं और इनका मुख्य शिकार हिरण और ज़ेबरा होते हैं।
ज्यादातर शेरनी ही शिकार करती हैं शेर बहुत कम शिकार करते हैं। अकेला शेर गेंडे और हाथी से कभी नहीं लड़ता। शेर अपना ज्यादातर समय आराम करने में बिताते हैं।
हाथी पर निबंध
0 comments: