Short Essay on Monkey in Hindi | बंदर पर निबंध
बन्दर एक चौपाया जानवर है जो अपनी अगली टांगों का इस्तेमाल हाथों की तरह करता है। मनुष्य और बन्दर का डीएनए काफी हद्द तक एक दुसरे से मिलता जुलता है इसीलिए यह एक बुद्धिमान जानवर भी समझा जाता है। यह किसी चीज़ की कला उतारने में बहुत माहिर होते हैं बन्दर की गिनती सिखाई जा सकती है। बंदरों को झुण्ड में रहना बहुत पसंद होता है इसीलिए यह ज्यादातर झुण्ड में ही रहते हैं हर झुण्ड का एक मुखिया बन्दर भी होता है।बन्दर ज्यादातर जंगलों में पाए जाते हैं जो अपना ज्यादातर समय पेड़ों आदि पर बिता देते हैं यह एक पेड़ से दुसरे पेड़ पर छलांग लगाने में माहिर होते हैं। यह जानवर फल , अखरोट और बेरी आदि खाना पसंद करते हैं। दुनियाभर में बंदरों की सैंकड़ों प्रजातियां पायी जाती हैं जो अपने आकार और रंग रूप में एक दुसरे से बिल्कुल अलग हैं। ज्यादातर बन्दर शाकाहारी होते हैं किन्तु कुछ प्रजातियाँ ऐसी भी हैं जो मांसाहारी होती हैं। इसके एक लम्बी और मुड़ी हुई पूंछ होते है।
मंकी एक दुसरे से बातें करने के लिए विभिन्न प्रकार की आवाजें निकाल लेते हैं, बन्दर साफ़ सुथरा रहना पसंद करते हैं अक्सर आप ने बंदरों को एक दुसरे की जुएं निकालते हुए देखा होगा। बन्दर एक बुद्धिमान जानवर है जिसे जो सिखाया जाए वह बड़ी जल्दी सीख जाता है। इनके 32 दांत होते हैं जो बड़े ही नुकीले होते हैं। सामान्य बन्दर की आयु 15 से 20 वर्ष तक मानी गई है।
Related Essays :
0 comments: