Short Essay on National Flag in Hindi : राष्ट्रीय तिरंगा 
हमारे भारत देश का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है जो हमारे देश के सम्मान का प्रतीक है। यही कारण है के भारतीय लोग अपने देश के राष्ट्रीय झंडे का न केवल सम्मान करते हैं बल्कि इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाज़ी भी लगा देते हैं। देश का हर नागरिक राष्ट्रीय झंडे की मर्यादा का पालन करता है।राष्ट्रिय झंडे को ख़ास राष्ट्रीय उत्सव जैसे स्वतंत्र दिवस , गणतंत्र दिवस , खेल उत्सव आदि पर फहराया जाता है। सरकारी भवनों पर भी तिरंगा लगातार फहरता रहता है।
हमारे देश के झंडे में तीन रंग है केसरिया , सफेद और हरा जिस कारण इसे तिरंगा कहा जाता है। झंडे की सबसे उपर की पट्टी में केसरिया बीच की पट्टी में सफेद और नीचे की पट्टी में हरा रंग होता है। झंडे की बीच की पट्टी सफेद पट्टी में अशोक चक्र बना हुआ है शुरू शुरू में अशोक चक्र के स्थान पर चरखा हुआ करता था इसके बाद चक्र को झंडे में शामिल किया गया।
Tiranga Jhanda Essay in Hindi
झंडे (Flag) का केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक समझा जाता है और झंडे के बीच सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि भारत शांति में विश्वास रखता है। झंडे का हरा रंग हरियाली और खुशहाली का प्रतीक समझा जाता है। क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां के ज्यादातर लोग खेती करते हैं।अशोक चक्र जो झंडे के बीच मौजूद है यह भारत की प्रगति तथा लोकतंत्र का प्रतीक है। भारत में लोकतंत्र है यहां सब धर्मों का सम्मान किया जाता है। इसीलिए भारत देश का हर नागरिक तिरंगे (National Flag) का सम्मान करता है।
(250 Words Essay in Hindi on National Flag)
0 comments: